राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विद्यार्थी शाखा द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
देहरादून: धर्मपुर स्थानीय एस.जी.एस.वी.एम. इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विद्यार्थी शाखा द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत दण्ड, नियुद्ध जैसे विषयों से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।…

