सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025: झारखंड ने रचा इतिहास, कप्तान ईशान किशन के शतक से हरियाणा को हराकर जीता खिताब, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई
झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित घरेलू टी20 खिताब अपने नाम किया। पुणे में खेले गए इस ऐतिहासिक फाइनल में कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई।…

