टिहरी: चंबा के पास बस हादसा, 2 की मौत, 13 घायल
टिहरी जनपद में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे (NH-34) पर चंबा के पास नगणी के समीप मंगलवार को एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस घनसाली से हरिद्वार जा रही थी और उसमें लगभग 20 यात्री सवार थे।…

