ब्राह्मणों का बड़ा संकल्प, माँ धारी देवी की शोभायात्रा इस बार होगी और भी ज्यादा भव्य
श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट पंजीकृत नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय मे गोष्ठी का आयोज किया गया जिसमें मां धारी देवी नागराज उपासक आचार्य श्रित सुन्दरियाल जी ने अपने श्री ईष्ट देवी देवताओं की प्रतिवर्ष होने वाली मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा के विषय में समस्त भक्तो को अवगत कराया इस वर्ष देव डोली शोभा यात्रा का दिव्य आयोजन का श्री गणेश 12 जनवरी 2024 से किया जाएगा .

यह देव डोली शोभा यात्रा उत्तराखंड की देव संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करके जन जागरण का कार्य करेगी एवं समस्त भारतवासियों को अपने उत्तराखंड के देवी देवताओं के प्रति अग्रसर किया जाएगा .महाराज श्री की अगवाई में काफी संख्या में धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने इस सोभा यात्रा को दिव्य एवं सुन्दर बनाने का संकल्प लिया पंडित मनोज धसमाना जी ने बताया इस वर्ष 2024 की यात्रा दसवी देव डोली शोभायात्रा है एवं अनेकों राज्यो के स्थानो पर देव डोली दर्शन का लाभ भक्तो को प्राप्त होगा पूज्य महाराज श्री का मुख्य उद्देश्य समस्त जनमानस का कल्याण एवं उत्तराखंड की देव संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है .

श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट से श्री मती नीरू सुंदरियाल, श्री मती देवश्वरी नयाल, श्री मती गीता रानी, श्री मती मेघा रानी चंदेल , श्री मती नन्दी काला, सरोजनी नेगी आचार्य राजदीप भट्ट,पंडित मनोज धसमाना,आचार्य मधुसूदन जुयाल आदि अन्य आचार्यजन अधिक संख्या में धार्मिक एवं सामाजिक समितियों कीर्तन मंडलीयो के सम्मानित धार्मिक संस्थाओं के साथ साथ सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे l