केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान की शुरुआत की
नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को राजधानी दिल्ली के भलस्वा डंपसाइट से राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2025’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, मंत्रालय के सचिव एस. कटिकिथला, डीडीए और…

