देहरादून के लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘भीष्म’ (भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान ‘भीष्म’ का आधिकारिक लोगो और वेबसाइट भी लॉन्च की गई। यह मंच उत्तराखंड, विशेषकर देहरादून को रणनीतिक चिंतन और राष्ट्रीय सुरक्षा विमर्श के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
क्या है ‘भीष्म’? ‘भीष्म’ एक रणनीतिक थिंक टैंक (Strategic Think Tank) है, जिसका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र से जुड़े सामरिक, भू-राजनीतिक, पर्यावरणीय, सुरक्षा और विकास संबंधी मुद्दों पर गंभीर अध्ययन, शोध और संवाद को बढ़ावा देना है। इस मंच के माध्यम से देहरादून में मौजूद सैन्य, प्रशासनिक, शैक्षणिक और नीति-निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभव और…

