17 जनवरी 2026 का राशिफल: शनिवार को कुंभ राशि के लिए दिन बेहद शुभ, आय के नए स्रोत बनेंगे
शनिवार, 17 जनवरी 2026 को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा की यह स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। किसी के लिए यह दिन सफलता और लाभ लेकर आएगा, तो किसी को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि
आज चंद्रमा आपके नवम भाव में रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी थकान, आलस्य और मानसिक बेचैनी के साथ हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी विषय को लेकर चिंता रहेगी, वहीं व्यापार में आर्थिक मामलों को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी।
वृषभ राशि
चंद्रमा आज आपके अष्टम भाव में स्थित रहेगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। काम समय पर पूरा न होने से तनाव हो सकता है। योग और ध्यान से मन को शांत रखें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
आज चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगा। मनोरंजन और मौज-मस्ती की ओर झुकाव रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
चंद्रमा छठे भाव में होने से आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का वातावरण अनुकूल रहेगा और अधिकारी प्रसन्न होंगे। ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह राशि
आज चंद्रमा पंचम भाव में रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साहित्य, कला या संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे।
कन्या राशि
चंद्रमा आज चतुर्थ भाव में रहेगा। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। मां के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें। वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय फिलहाल टालना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है, ध्यान सिर्फ अपने काम पर रखें।
तुला राशि
आज चंद्रमा तृतीय भाव में रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। सही जगह निवेश करने से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। विदेश में रहने वाले मित्रों या रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा दूसरे भाव में स्थित रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ समय बिताएंगे। स्वादिष्ट भोजन और धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
धनु राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा। दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। तय किए गए काम पूरे होंगे और भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा या किसी शुभ समारोह में शामिल होने का योग है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।
मकर राशि
चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा और यह दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। मित्रों और वरिष्ठ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर समय पर काम पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।
मीन राशि
आज चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। करियर के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पिता और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

