अब्दु रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार, मैनेजमेंट कंपनी ने की पुष्टि | ABDU ROZIK ARRESTED
‘बिग बॉस 16’ फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक को शनिवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा हिरासत में ले लिया गया। अब्दु दुबई मोंटेनेग्रो से लौटे ही थे कि सुबह करीब 5 बजे उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इसे बेहद चौंकाने वाली घटना बताया है।

चोरी के आरोप में हिरासत?
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दु रोजिक को चोरी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, अब तक इस मामले की प्रकृति या विवरण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब्दु की टीम ने कहा,
“हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इससे ज्यादा हम फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।”
गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद इंस्टा पर दिखे अब्दु
गिरफ्तारी की खबर के बीच अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक अवॉर्ड फंक्शन के वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में वह शिव ठाकरे (बिग बॉस 16 के रनर-अप) के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इससे ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शायद ये घटना पुरानी हो या कोई और गलतफहमी का मामला हो।
कौन हैं अब्दु रोजिक?
- अब्दु रोजिक, ताजिकिस्तान के मशहूर सिंगर और कंटेंट क्रिएटर हैं।
- वह हिंदी रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अपनी मासूमियत और अनोखे अंदाज से घर-घर मशहूर हुए थे।
- उनके फेमस गानों में ‘ओही दिली जोर’, ‘चाकी चाकी बोरोन’, और ‘मोदार’ शामिल हैं।
पहले भी रहे हैं सुर्खियों में
- अब्दु ने IIFA 2022 में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ गाकर लोगों का दिल जीता था।
- 2024 में, भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे पूछताछ की थी। हालांकि, उस समय उन्हें किसी अपराध में आरोपी नहीं ठहराया गया था।
फिलहाल क्या स्थिति है?
दुबई पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रेस रिलीज़ नहीं आई है। अब्दु की मैनेजमेंट टीम फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए है और कहा है कि जैसे ही स्पष्ट जानकारी मिलेगी, वह साझा करेंगे।