मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या (Malaika Arora Father) कर अपनी जान गंवा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आज सुबह बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट की छत से कूदकर मौत को गले लगाया है। इस मामले को लेकर अब मलाइका का नाम सुर्खियों में आ गया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर के अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।